Raksha Bandhan 2023 Date And Time: कब हैं रक्षाबन्धन ओर राखी बांधने का शुभ समय, भाई को राशि के हिसाब से बांधे राखी

Aug 23, 2023 - 17:37
 0  162
Raksha Bandhan 2023 Date And Time: कब हैं रक्षाबन्धन ओर राखी बांधने का शुभ समय, भाई को राशि के हिसाब से बांधे राखी
Follow:

Raksha Bandhan 2023 Date And Time: राखी का त्योहार हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद खास होता है। ये त्योहार (Rakhi 2023) भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को समर्पित है।

इस दिन बहन अपने भाई के हाथ में रक्षा सूत्र यानि राखी बांधती है और भाई अपनी बहन को तरह-तरह के गिफ्ट देते हैं (Rakhi Gift Ideas For Sister 2023)। ये त्योहार हर साल श्रावण पूर्णिमा (Sawan Purnima 2023) के दिन मनाया जाता है।

लेकिन इस बार पूर्णिमा के पूरे दिन भद्राकाल रहने (Bhadra Kaal Time On Raksha Bandhan 2023) की वजह से राखी की डेट (Rakhi Kab Hai) और मुहूर्त को लेकर कन्फ्यूजन हो गया है। लेकिन परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि यहां आप जानेंगे रक्षाबंधन (Rakhi Muhurat 2023) की सही डेट और शुभ मुहूर्त।

 साथ ही जानेंगे किस रंग की राखी सबसे शुभ मानी जाती है (Rakhi Ka Shubh Rang Kaun Sa Hai)। रक्षा बन्धन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 2023 (Raksha Bandhan 2023 Shubh Muhurat) रक्षा बंधन 2023 डेट (Rakhi Date 2023) 30 और 31 अगस्त 2023 राखी शुभ मुहूर्त 30 अगस्त 2023 09:01 PM से 09:12 PM राखी शुभ मुहूर्त 31 अगस्त 2023 सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रक्षा बन्धन भद्रा अन्त समय 09:01 PM रक्षा बन्धन भद्रा पूंछ (30 अगस्त 2023) 05:30 PM से 06:31 PM रक्षा बन्धन भद्रा मुख (30 अगस्त 2023) 06:31 PM से 08:11 PM सावन पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ 2023 30 अगस्त 2023 को 10:58 AM बजे सावन पूर्णिमा तिथि समाप्त 2023 31 अगस्त 2023 को 07:05 AM बजे

 रक्षाबंधन से जुड़ी जरूरी जानकारी: रक्षा बंधन पर राखी बांधने के लिएअपराह्न का समय अधिक उपयुक्त माना जाता है जो कि हिन्दु समय गणना के अनुसार दोपहर के बाद का समय है। लेकिन यदि इस समय भद्रा लगी है तब प्रदोष काल का समय भी रक्षा बन्धन मनाने के लिए उपयुक्त होता है।हिन्दु मान्यताओं के अनुसार सभी शुभ कार्यों के लिए भद्रा का त्याग करना चाहिए।

रक्षाबंधन पर भाई को किस रंग की राखी बांधनी चाहिए (Rakhi Shubh Rang Kaun Sa Hai) रक्षाबंधन 2023 (Raksha Bandhan 2023) के दिन अगर बहनें अपने भाईयों को उनकी राशि के रंग अनुसार राखी पहनाएंगी को ये अत्यंत शुभ साबित होगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शुभ रंग की राखी पहनने से कुंडली में ग्रहों का दोष खत्म होता है। तो आइए जानते हैं क्या है आपकी राखी का शुभ रंग।

 मेष राशि मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह होता है और मंगल का रंग लाल होता है।

ऐसे में इस राशि के लड़कों को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए।

वृषभ राशि वृषभ राशि का स्वामीशुक्र ग्रह है और शुक्र ग्रह का शुभ रंग भूरा और हरा होता है। ऐसे में वृषभ राशि के लड़कों को भूरे या हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए। 

मिथुन राशि मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध का शुभ रंग हरा, पीला और गुलाबी होता है। ऐसे में अगर आपका भाई मिथुन राशि का है तो उसे पीले रंग, हरे रंग या गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए। 

कर्क राशि कर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्र है और चंद्र ग्रह का भाग्यशाली रंग सफ़ेद और हल्का नीला होता है। ऐसे में कर्क राशि के भाई को सफ़ेद या हल्के नीले रंग की राखी बांधनी चाहिए।

सिंह राशि सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं और सूर्य ग्रह का शुभ रंग लाल और केसरिया होता है। ऐसे में सिंह राशि के भाई को लाल या केसरिया रंग की राखी बांधनी चाहिए।

कन्या राशि कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध ग्रह होता है और इस ग्रह का शुभ रंग हरा होता है। कन्या राशि के जातकों को हरे रंग की राखी बांधनी चाहिए।

 तुला राशि तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है जिसका शुभ रंग सफ़ेद, नीला, गुलाबी और लाल होता है। इसलिए तुला राशि के लोगों को इन रगों में से कोई भी एक रंग या सभी रंगों की रंग बिरंगी राखी बांध सकते हैं।

वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल ग्रह है और मंगल ग्रह का शुभ रंग लाल होता है। इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को लाल, पीले और नारंगी रंग की राखी बांधना शुभ होती है।

धनु राशि धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं जिनका शुभ रंग पीला और गुलाबी है। इसलिए वृश्चिक के भाई को पीले रंग और गुलाबी रंग की राखी बांधना बहुत शुभ होता है।

मकर राशि मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि हैं। शनि ग्रह का शुभ रंग काला, नीला और भूरा रंग होता है। चूंकि काला रंग शुभ कार्यों में उपयोग नहीं हो सकता इसलिए इस राशि के जातकों को लाल या नीले या फिर भूरे रंग की राखी बांधनी शुभ रहती है।

कुम्भ राशि कुम्भ राशि के स्वामी ग्रह भी शनि देव हैं और जैसा कि ऊपर बताया कि शनि ग्रह का भाग्यशाली रंग काला, नीला और भूरा होता है। इन रंगों में से आप काले रंग का त्याग करके नीले और लाल रंग की राखी अपने भाई को बांध सकती हैं।

मीन राशि मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति को माना गया है। बृहस्पति ग्रह का शुभ रंग पीला और गुलाबी होता है। इसलिए मीन राशि के भाईयों को पीले और गुलाबी रंग की राखी बांधनी चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow