क्या भारत मे 80 फीसदी पसंद है PM मोदी, किया जा रहा है दावा

Aug 31, 2023 - 07:23
 0  64
क्या भारत मे 80 फीसदी पसंद है PM मोदी, किया जा रहा है दावा
Follow:

Delhi भारत में अगले महीने जी20 देशों का शिखर सम्मेलन होने जा रहा है। इससे पहले प्यू रिसर्च सेंटर ने वैश्विक स्तर पर भारत के प्रभाव को लेकर एक सर्वे किया है।

इसमें पूछा गया था कि क्या दुनिया के अन्य देशों के बीच भारत का दबदबा बढ़ा है? इसके जवाब में सामने आया है कि तकरीबन 68 फीसदी भारतीयों का ऐसा ही मानना है। वहीं, तकरीबन 80 फीसदी भारतीयों ने पीएम मोदी पर भरोसा जताया है।

वहीं, 12 अन्य देशों के 37 फीसदी वयस्कों ने उनके काम की सराहना की। गौरतलब है कि प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए इस सर्वे में भारत सहित 24 देशों के 30,861 वयस्क शामिल किए गए थे। यह सर्वे 20 फरवरी से 22 मई तक किया गया। पीएम मोदी के बारे में है यह राय मंगलवार को जारी सर्वे के अनुसार, लगभग 10 में से आठ भारतीय मोदी के बारे में 'अनुकूल' विचार रखते हैं।

इनमें से अधिकांश (55 प्रतिशत) का दृष्टिकोण 'बहुत अनुकूल' है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के रूप में यह नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल है। वे 2024 के लोकसभा चुनाव में तीसरे कार्यकाल के लिए भी दावा ठोंक चुके हैं। पीईडब्ल्यू रिसर्च सेंटर के सर्वेक्षण के अनुसार, 10 में से सात भारतीयों का मानना है कि उनका देश हाल ही में अधिक प्रभावशाली हो गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि दुनिया भर में भारत के बारे में आम तौर पर सकारात्मक थी।

औसतन 46 प्रतिशत लोगों ने भारत के बारे में अनुकूल विचार व्यक्त किए। वहीं, 34 प्रतिशत लोगों ने प्रतिकूल विचार व्यक्त किए। साथ ही सोलह प्रतिशत ने कोई राय नहीं दी। इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा इस रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस्राइल के लोगों को भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा है।

 वहां के 71 फीसदी लोग भारत पर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं। 30,861 वयस्कों से बातचीत पर आधारित सर्वे बता दें, ये भारत के वैश्विक प्रभाव पर प्यू रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक प्रमुख नए अध्ययन के निष्कर्षों में से हैं। भारत में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी से पहले मंगलवार को भारत सहित 24 देशों के 30,861 वयस्कों की प्रतिक्रियाओं पर आधारित सर्वे सामने आया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी के वैश्विक विचारों, भारत की वैश्विक शक्ति के दायरे और अन्य देशों के बारे में भारतीयों के विचारों की जांच की गई।

 अध्ययन में पिछले साल प्यू द्वारा किए गए अलग-अलग सर्वेक्षणों के परिणामों को भी शामिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि मोदी सरकार की विदेश नीति के कारण आज वैश्विक स्तर पर भारत की सकारात्मक छवि बनी है। इन तीन देशों के प्रति अच्छे विचार वहीं, भारतीयों के बीच अमेरिका, रूस और चीन के बारे में औरों से अलग विचार हैं।

65 फीसदी भारतीय वयस्क अमेरिका को अनुकूल दृष्टि से देखते हैं, जबकि विश्व स्तर पर अमेरिका के लिए औसत अनुकूलता रेटिंग 59 फीसदी है। करीब 57 फीसदी भारतीय रूस को अनुकूल दृष्टि से देखता है, जबकि 23 अन्य देशों के मात्र 14 फीसदी लोगों के समान विचार हैं। भारत में जिन देशों को सबसे ज्यादा नापसंद किया जाता है, वे चीन और पाकिस्तान हैं। 67 फीसदी लोगों ने बीजिंग और 73 फीसदी ने इस्लामाबाद के प्रति नकारात्मक रवैया दिखाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow