कासगंज जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदूषण की रोकथाम के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया।

Sep 14, 2023 - 18:06
 0  15
कासगंज जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रदूषण की रोकथाम के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया।
Follow:

जिलाधिकारी ने जिला, तहसील, व्लाक, न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के लिए जिला कृषि अधिकारी को दिये निर्देश। कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में फसलों के अवशेष जलाये जाने से उत्पन्न हो रहे प्रदूषण की रोकथाम के सम्बंध में बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर एवं तहसील स्तर पर व व्लाक स्तर, न्याय पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। धान की कटाई के समय कम्बाइन हार्वेस्टर मशीन में सुपर स्ट्रा मैनेजमेन्ट सिस्टम लगाया जाये। अथवा कटाई के बाद फसल अवशेष प्रबन्धन के कृषि यंत्रो का प्रयोग में किया जाये। अथवा फसल को अन्य कार्यो जैसे पशु चारा, कम्पोस्ट खाद बनाने, बायो कोल आदि में उपयोग हेतु कृषकों को प्रेरित किया जाये। पराली जलाने का अर्थदण्ड दो एकड से कम क्षेत्र के लिये रू0 2500, दो से पाँच एकड क्षेत्र के लिये रू0 5000, पाँच एकड से अधिक क्षेत्र के लिये रू0 15000 तक पर्यावरण कम्पन्सेशन की वसूली के निर्देश है। जिलाधिकारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिये किसी भी दशा में किसान खेतों में पराली न जलायें। दूसरे लोगों को भी पराली जलाने से रोके। कृषि वैज्ञानिकों से जानकारी लेकर पराली को पशुओं के खिलाने योग्य चारा बनायें। कृषकों के खेतों से पराली प्रबन्धन संग्रह कर निराश्रित गौशालाओं में लाने हेतु प्रेरित किया जाये। फसल अवशेष न जलाये मृद्रा में कार्बनित पदार्थ बढ़ाये। अथवा इसे डि-कम्पोज्ड का प्रयोग करते हुये खाद बनायें। मानव जीवन को वायु प्रदूषण से बचाने के लिये सभी किसान इसमें पूर्ण सहयोग करेें। समस्त थाना प्रभारी अपने क्षेत्र में फसल अवशेष को जलने से रोकने के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। तथा किसी भी दशा में फसल को न जलने दें। प्रत्येक गॉव के ग्राम प्रधान एवं क्षेत्रीय लेखपाल की जिम्मेदारी होगी, कि अपने क्षेत्र में फसल अवशेष जलने की घटनायें बिल्कुल नहीं होने दिया जाये। अन्यथा उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी, परियोजना निदेशक, समस्त उपजिलाधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त ईओ, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो