कासगंज जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर आयुष्मान भवः अभियान की दी जानकारी।

Sep 15, 2023 - 17:36
 0  21
कासगंज जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर आयुष्मान भवः अभियान की दी जानकारी।
Follow:

कासगंज: जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता कर आयुष्मान भवः अभियान के बारे में पत्रकार बन्धुओं को विस्तार से जानकारी दी तथा आम जनमानस को अभियान का लाभ पहुंचाने के लिये सभी से जनजागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बताया कि भारत सरकार द्वारा यूनीवर्सल हैल्थ कवरेज का लक्ष्य प्राप्त करने हेतु जनसमुदाय में विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं से संतृप्त करने के उद्देश्य से आयुष्मान भवः अभियान 17 सितम्बर 2023 से संचालित किये जाने का निर्णय लिया गया है। अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां का संचालन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 राजीव अग्रवाल को निर्देश दिये कि अभियान से सम्बंधित सभी गतिविधियों की नियमित जानकारी प्रेस को अवश्य उपलब्ध कराई जाये। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2023 तक सेवा पखवाड़ा मनाया जायेगा। जिसके अंतर्गत चिकित्सालयों में स्वच्छता अभियान, संयुक्त जिला चिकित्सालय में रक्तदान शिविर, अंगदान का संकल्प लिया जायेगा। 17 सितम्बर से ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत सभी शेष पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण एवं कार्ड वितरण कराया जायेगा। 17 सितम्बर 2023 से प्रत्येक शनिवार को सभी हेल्थ एवं वैलनेस सेंटरों पर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा प्रथम सप्ताह गैर संचारी मेला, द्वितीय सप्ताह कुष्ठ, टीबी एवं अन्य संचारी रोग, तृतीय सप्ताह मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण तथा चतुर्थ सप्ताह नेत्र देखभाल सभ्बंधी आयुष्मान मेला लगाया जायेगा। जबकि हर रविवार को प्रत्येक सामुदायिक/ब्लाक स्तरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयुष्मान मेला लगाया जायेगा। 02 अक्टूबर 2023 को विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और सेवाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने हेतु नगरीय स्थानीय निकाय के नेतृत्व में प्रत्येक ग्राम सभा/वार्ड में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयुष्मान सभा का आयोजन किया जायेगा। अभियान की नियमित रिपोर्ट सम्बंधित अधिकारी, कर्मचारी द्वारा निर्धारित प्रपत्र पर अपलोड की जायेगी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला पूर्व की भांति आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में प्रिंट एवं इलैक्ट्रानिक मीडिया के वरिष्ठ पत्रकार बन्धु तथा एसीएमओ डा0 मनोज शुक्ला, डीपीआरओ, डीपीओ सहित स्वास्थ्य एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज सुराग ब्यूरो